झारखंड सरकार ने “अबुआ आवास योजना” के जरिए उन निम्न और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, जिनके पास अपना खुद का घर नहीं है इस योजना को शुरू किया है। अबुआ आवास योजना के तहत जिस परिवार को इस योजना के अंतर्गत पात्र माना जाएगा उनको तीन कमरों का पक्का मकान दिया जाएगा, ताकि वे अपना खुद के घर का सपना पूरा कर सके। इस योजना के अंतर्गत अगर आप भी झारखंड राज्य के रहने वाले हैं और योजना के अंतर्गत आवेदन कर चुके हैं तो आपको बता दे की अबुआ आवास योजना लिस्ट 2024 को जारी किया जा चुका है।
झारखंड के निवासी बिना किसी समस्या के “अबुआ आवास योजना लिस्ट 2024” को ऑनलाइन अपने घर बैठे जांच सकते हैं। इस लिस्ट को देखने के लिए आपको कहीं पर जाने की जरूरत नहीं होगी। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको अबुआ आवास योजना लिस्ट के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे इसीलिए आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।
सरकार द्वारा इस योजना के तहत पात्र परिवारो को मकान के लिए 2 लाख रुपए की वित्त सहायता दी जाने की योजना बनाई गई है। राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत 15000 करोड रुपए का कुल बजट निर्धारण हुआ है। इस योजना का लक्ष्य 31 मार्च 2026 के आने तक 8 लाख पात्र परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध करवाना है।सरकार द्वारा इस योजना में ₹200000 की धन राशि आवेदक को दी जाएगी। जिसको पहली किस्त में 15% यानी की ₹30000 सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे, उसके बाद 25% यानी की ₹50000 और उसके बाद तीसरी किस्त 50% यानी की ₹100000 बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे, बाकी के बचे पैसे आखिरी किस्त के रूप में भेजे जाएंगे।
अगर आपने भी इस योजना के अंतर्गत आवेदन किया हैं और आप ऑनलाइन अपने मोबाइल के जरिए Abua Awas Yojana List 2024 के अंतर्गत अपना नाम जांचना चाहते हैं कि आप इस योजना से लाभान्वित होकर झारखंड सरकार के जरिए ₹200000 की वित्तीय सहायता पाने के लिए पात्र है तो आगे देखिए।
योजना | Abua Awas Yojana List 2024 |
राज्य का नाम | झारखंड |
योजना को आरंभ करने वाला | राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन |
लाभ पाने वाले | झारखंड राज्य के नागरिक |
आर्थिक सहायता की धनराशि | 200000 |
लिस्ट चेक करने की प्रक्रिया | online |
आधिकारिक वेबसाइट | क्लिक करे |
इस योजना के अंतर्गत झारखंड के निवासी को कुछ जरूरी पात्रता के आधार पर इस योजना के लिए पात्र माना जाएगा जो इस प्रकार है: