Birth Certificate : जैसे कि आपको पता ही है कि जन्म प्रमाण पत्र देश के हर व्यक्ति के लिए काफी ज्यादा जरूरी होता है। अगर आपके पास जन्म प्रमाण पत्र नहीं है तो आप इसके बिना अपना कोई भी सरकारी दस्तावेज नहीं बनवा सकते।
दरअसल हमारी सरकार ने जन्म प्रमाण पत्र को हर व्यक्ति के लिए अनिवार्य किया है। इस तरह से जब किसी बच्चे का जन्म होता है तो तब माता-पिता को चाहिए कि तुरंत जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन जमा कर दें। परंतु अगर जन्म प्रमाण पत्र का पंजीकरण आपने किसी कारणवश नहीं किया है तो तब भी आप जन्म प्रमाण पत्र को बनवा सकते हैं।
यदि आपको नहीं पता कि कैसे जन्म प्रमाण पत्र के लिए घर बैठे आवेदन जमा किया जा सकता है तो हमारा आज का आर्टिकल आपको जरूर पढ़ना चाहिए। इस लेख में आपको जानने को मिलेगा कि जन्म प्रमाण पत्र का महत्व क्या होता है, जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज और पंजीकरण प्रक्रिया का पूरा विवरण बताएंगे।
जन्म प्रमाण पत्र एक काफी ज्यादा जरूरी सरकारी दस्तावेज होता है जो शिशु के बारे में अहम जानकारी प्रदान करता है। दरअसल जन्म प्रमाण पत्र में यह दर्ज किया गया होता है कि शिशु का जन्म स्थान, जन्म की तारीख, शिशु का नाम और लिंग इत्यादि क्या है।
यदि आपको अपने शिशु का जन्म प्रमाण पत्र का आवेदन जमा करना है तो ऐसे में आपके पास निम्नलिखित बताए गए सारे दस्तावेज होने चाहिएं –